The Sugar Price Game: केंद्र सरकार की कड़ाई, स्टॉक लिमिट और एक दशक बाद आयात की छूट के बाद रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार में शक्कर के दाम 65 से गिरकर 46 रुपए किलो पर आ गए हैं, लेकिन चिल्हर (रिटेल) में आम आदमी को अभी भी कोई राहत नहीं मिल रही है।

बीते कुछ हफ्तों से चीनी कीकीमतों ने आम आदमी के रसोई का बजट बिगाड़ दिया है। त्‍योहारी सीजन सिर पर है और चीनी का दाम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। सरकार का दावा है कि देश में चीनी की कोई कमी नहीं है. लेकिन, इसका भाव कुछ और ही कहानी बयां कर रहा है।

आंकड़ों का चौंकाने वाला खेल

बीते दो हफ्तों में एक्स-मिल चीनी के दाम 6,500 रुपए प्रति क्विंटल से सीधे 4,800 रुपए प्रति क्विंटल पर आ गए — यानी 17 रुपए किलो की गिरावट। लेकिन ऑल इंडिया औसत खुदरा भाव सिर्फ 65 से घटकर 62.23 रुपए हुआ। 2 रुपए से ज्यादा राहत नहीं, बाकी मुनाफा बीच में ही गायब।

See also  अबूझमाड़ मलखंभ ग्रुप विश्वमंच पर रचेगा नया इतिहासः रामदेव

जून से अगस्त तक रेट कैसे भागे?

जून अंत – थोक 38, चिल्हर 40 रुपए। जुलाई शुरू – थोक 39-42, चिल्हर 45 रुपए। 1 अगस्त को स्टॉक सीमा तय होते ही अगस्त में ही दाम थोक में 48 से 65 और चिल्हर में 50 से 70 रुपए तक पहुंच गए। अब सप्लाई सामान्य होते ही थोक 46 पर, पर चिल्हर 60-65 पर अटका।

चिल्हर में अभी राहत नहीं

थोक में तो दाम कम हो गए हैं, लेकिन चिल्हर में अभी राहत नहीं है। इधर जानकारों का कहना है कि थोक की ज्यादा कीमत वाला स्टॉक बहुत कम कारोबारियों के पास है। चिल्हर कारोबारी मुनाफाखोरी कर रहे हैं और कम दाम में शक्कर लाकर ज्यादा दाम में बेच रहे हैं ऑनलाइन में भी 59 से 60 रुपए में ही शक्कर मिल रही है। इसका मतलब है कि व्‍यापारी अपनी जेबें भर रहे हैं.

पुराने स्टॉक का बहाना या मुनाफाखोरी?

चिल्हर व्यापारियों का तर्क है कि महंगे दाम पर खरीदा पुराना स्टॉक बचा है, इसलिए सस्ता नहीं बेच सकते, लेकिन जानकार कह रहे हैं थोक का महंगा स्टॉक बहुत कम व्यापारियों के पास है, ज्यादातर सस्ती लाकर महंगी बेच रहे हैं। ऑनलाइन में भी 59-60 रुपए में बिक रही है। सवाल — दाम बढ़ते ही रातोंरात बढ़ा देते हैं, घटते ही पुराने स्टॉक की दलील क्यों?

See also  गढ़चिरौली में पुलिस नक्सली एनकाउंटर , दो माओवादी ढेर

जानकारों का दावा है कि अगले 10 दिनों में पुराना स्टॉक खत्म होने के साथ ही खुदरा कीमतों में गिरावट आएगी और चीनी आखिरकार वाजिब स्तर पर पहुंचेगी।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

सवाल 1. रायपुर में शक्कर का थोक और चिल्हर भाव क्या है?
जवाब: डूमरतराई थोक में 46 रुपए किलो, लेकिन चिल्हर/किराना दुकानों में अभी भी 60-65 रुपए किलो वसूले जा रहे हैं।

सवाल 2. मिल रेट कितना गिरा?
जवाब: एक्स-मिल रेट दो हफ्ते में 6,500 रुपए क्विंटल से गिरकर 4,800 रुपए क्विंटल हो गया, यानी 17 रुपए किलो की गिरावट।