कोविड संक्रमण

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है, भयावह स्तिथि होते जा रही है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज 2400 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई है। वहीं 56 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वही राज्य में कोरोना संक्रमित 1 मरीज की मौत हुई है।

आज प्रदेश में कोरोना के 48 हज़ार 832 सैम्पलों की जांच हुई। नए 2400 नए मरीज को मिलकर अब राज्य में कुल 6905 कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या पहुँच गई है। रायपुर जिला हॉट स्पॉट बना हुआ है। आज जिले में 752 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।

आज पाए गए मरीज के बाद प्रदेश में अब तक 10 लाख 14 हजार 528 कोरोना मरीज पाए गए हैं और 9 लाख 94 हजार 17 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इसके साथ ही कोरोना से जान गवाने वालों की संख्या 13606 है।

See also  Chhattisgarh News: स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएम साय ने दिए सख्त निर्देश, कहा- हर मातृ मृत्यु का हो ऑडिट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।