राज्‍यसभा सदस्‍य सरोज पांडे ICU में, पैर फ‍िसलने की वजह से हुई घायल
राज्‍यसभा सदस्‍य सरोज पांडे ICU में, पैर फ‍िसलने की वजह से हुई घायल

रायपुर। राज्‍य सभा सदस्‍य सरोज पांडे को चोट लगी है, जिससे उन्‍हें सेक्‍टर 9 स्थित जवाहरलाल नेहरू अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। गौरतलब है कि वहां उन्‍हें आइसीयू में रखा गया।

मिली जानकारी के मुताबिक पैर फ‍िसलने से सरोज पांडे के घायल होने की जानकारी मिली है। प्राथमिक जांच के बाद डाक्टरों ने मल्टीपल फ्रैक्चर होने की संभावना जताई है। यहां डॉक्टरों की एक टीम उनके उपचार में लगी है।

हालांकि बताया जा रहा है कि जल्द ही उन्हें दिल्ली शिफ्ट करने की तैयारी है। सेक्टर 9 हास्पीटल में सरोज पांडेय के करीबी बड़ी संख्या में मौजूद बताए गए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…