नवा रायपुर प्रभावित किसानों से मिले राकेश टिकैत

रायपुर। छत्तीसगढ़ नवा रायपुर के प्रभावित किसानों के साथ आज किसान नेता राकेश टिकैत ने मुलाकात की। इस दौरान किसानों में समर्थन मूल्य को लेकर कहा कि यह उनका अधिकार है और उन्हें यह बारो माह मिलने चाहिए।

बता दें कि राकेश टिकैत 4 दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। आपको बता दें कि हसदेव को लेकर कोई कार्रवाई नहीं होने पर दो मार्च 2022 से ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हुए हैं। हसदेव अरण्य को काटे जाने से पिछले 5 वर्षो में यहां 70 से ज्यादा हाथी और सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो चुकी है। प्रदेश के किसानों की हजारों हेक्टेयर फसल प्रतिवर्ष हाथियों द्वारा रौंदी जा रही है।

वहीं नया रायपुर में विश्व धरोहर सिरपुर बचाने, हाईवे स्थित खैरझिटी, कौंवाझर, मालिडीह के कृषि भूमि, आदिवासी भूमि, गरीबों का काबिल कास्त भूमि, वन भूमि, शासकीय भूमि में गैर कानूनी ढंग से निर्माणाधीन करणी कृपा स्टील एवं पावर प्लांट के विरोध में विगत 25 फरवरी 2022 से अंचल के किसानों द्वारा छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले अखंड सत्याग्रह चल रहा है।

See also  CG NEWS:'कोल कंपनियों से दोस्ती निभा पुलिस के दम पर जनता की आवाज कुचल रही सरकार'-धनंजय सिंह ठाकुर

सत्याग्रही किसानों ने नया रायपुर के किसान आंदोलन को भी समर्थन दिया है। 14 फरवरी को राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के अध्यक्ष अनिल दुबे के नेतृत्व में सैकड़ों किसान एक साल से प्रदर्शन कर रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।