डीजल-पेट्रोल और LPG के दाम रोजाना बढ़ रहे, तो बीजेपी नेता मौन क्यों हैं : भूपेश बघेल

रायपुर। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल आज शक्ति प्रवास पर हैं प्रवास पर जाने के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह जिस जगह को अपनी मातृभूमि कहते हैं वहां पर रहने वाले लोगों के लिए कुछ नहीं किया।

सीएम ने कहा कि आज कांग्रेस की सरकार को 3 साल हो गए हैं। बीजेपी की सरकार के दौरान प्रदेश में सात लाख मैट्रिक टन भी धान की खरीदी नहीं हो पाती थी और आज हमारी सरकार 95 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी कर रही।

सीएम ने आगे कहा कि हम अलग-अलग जिलों स्थानों को जिला बना रहे हैं। यह काम उन्होंने भी किया था लेकिन खैरागढ़ कुछ छोड़ कर रखा था। खैरागढ़ की उपेक्षा की गई थी इस विषय में उनको जवाब देना चाहिए कि खैरागढ़ के साथ ऐसा भेदभाव क्यों किया और अब जब हम खैरागढ़ को जिला बनाने जा रहे हैं तो वह इस पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

See also  Big Breaking: राजधानी में लौटा लॉकडाउन, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री ने देश में हो रहे कोयले संकट के विषय में भी चर्चा की उन्होंने कहा कि मैंने भारत सरकार को पत्र लिखा है और अधिकारियों से बात भी की है। भारत सरकार कोयला उपलब्ध नहीं करा पा रही है इसलिए देश में कोयले का संकट हो रहा है। रूस और यूक्रेन के युद्ध के बाद परिस्थितियां बदली हैं विदेश से कोयला आना बंद हो गया है ऐसे में भारत सरकार हाथ पर हाथ धरकर बैठी हुई है।

महंगाई के विषय में स्वयं भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पांच राज्यों के चुनाव को देखते हुए डीजल और पेट्रोल के दामों में कटौती की गई थी। मगर जैसे रिजल्ट आया वैसे ही पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी होने शुरू हो गई है चुनाव के समय भाजपा सरकार ध्रुवीकरण करने की कोशिश करती है जिससे वोट मांगती है इससे महंगाई बढ़ रही है।

See also  Murdered through Accident : पिता-पुत्र की कार से कुचलकर कर हत्या ! 2 पक्षों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रूप, देखें वीडियो…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।