रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के बाद इन दिनों मुख्यमंत्री के चेहरों पर जमकर चर्चा हो रही है। प्रदेश से लेकर दिल्ली तक के शीर्ष नेता सीएम के नाम पर मंथन कर रहे हैं। इस बीच सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर सामने आ रही है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सांसद और विधायक रेणुका सिंह का नाम आगे कर दिया है।

आपको बता दें कि सरगुजा क्षेत्र में भी इस बात की चर्चा हो रही है कि रेणुका सिंह को सीएम पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। बता दें कि आज रेणुका सिंह के गृह नगर रामानुज नगर में उन्हें सीएम बनाए जाने को लेकर हवन पूजन का दौर जारी है।

 बता दें कि रेणुका सिंह ने भरतपुर सोनहत एसटी सीट पर कांग्रेस के कट्टर विधायक को हराकर जीत हासिल की है। अगर वो सीएम बनने में सफल होती हैं तो छत्तीसगढ़ को ना सिर्फ अनुसूचित जनजाति का सीएम का मिलेगा बल्कि राज्य की कमान पहली बार किसी महिला के हाथों में जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।