रमदहा जलप्रपात घटनाः सीएम भूपेश बघेल से शिवराज ने की फोन पर चर्चा, ली रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के रमदहा जलप्रपात में रेस्क्यू का काम पूरा कर लिया गया है। दो दिनों तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में रविवार को डूबे सभी लोगों के शवों को बरामद कर लिया गया है। बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले में छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल से चर्चा की थी।

रविवार को मध्य प्रदेश के सिंगरौली से पिकनिक मनाने पहुंचे सात लोग रमदहा वाटर फॉल में डूब गए थे। रविवार को ही तीन लोगों के शव बरामद कर लिया गया था। जिसमें एक युवती को जिंदा बचा लिया गया। बाकी लोगों को गोताखोर देर तक तलाशते रहे। काफी देर तक कुछ पता नहीं चलने पर रेस्क्यू रोक दिया गया।

सुबह 6 बजे से रेस्क्यू दोबारा शुरू किया गया। जिसके बाद दो लड़कियों और एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतकों में एक लड़की नाबालिग है। सीएम भूपेश बघेल ने भी घटना पर दुख जताया है।

मृतकों के नाम

  • हिमांशु, उम्र 18 साल, निवासी निगाहीट थाना नवानगर, सिंगरौली ( मध्यप्रदेश )
  • रत्नेश सिंह, उम्र 26 साल, जयंत नगर, थाना विंध्यनगर, सिंगरौली (मध्यप्रदेश )
  • ऋषभ सिंह, उम्र 24 साल, निवासी साकिन माजनमोड, थाना नवानगर, सिंगरौली ( मध्यप्रदेश )
  • श्वेता, 22 वर्ष निवासी निगाही थाना नवानगर सिंगरौली ( मध्यप्रदेश )
  • श्रद्धा, 14 वर्ष निवासी निगाही थाना नवानगर सिंगरौली ( मध्यप्रदेश )
  • अभय सिंह, 22 वर्ष निवासी जयंत थाना विन्ध्यनगर सिंगरौली ( मध्यप्रदेश )

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।