भारत जोड़ो यात्रा के लिए पहुंचे पीसीसी चीफ साथियों समेत रामेश्वरम

विशेष संवादाता, रायपुर
कन्याकुमारी में भारत जोड़ो यात्रा में अपने साथियों के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम पहुंच गए हैं। आज सुबह उन्होंने रामेश्वरम मंदिर में भगवन राम द्वारा स्थापित ज्योतिर्लिंग के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त कर छत्तीसगढ़ प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। बता दें छत्तीसगढ़ से भारत जोड़ो यात्रा नहीं होकर जाएगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से ही प्रारम्भ होनी है।


रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।