high court
high court

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर के फैमिली कोर्ट के जज, रायपुर के सीजेएम सहित अन्य सिविल जजों का तबादला आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार रामशंकर प्रसाद बिलासपुर के नए जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाए गए हैं।

हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल अरविंद कुमार वर्मा ने न्यायिक सेवा से जुड़े आधा दर्जन अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। इसमें सिविल जज इंट्री लेवल, जूनियर और सीनियर लेवल जज के साथ ही उच्च न्यायिक सेवा से जुड़े अफसर शामिल हैं।

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार बिलासपुर में पदस्थ जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार साहू का तबादला बलरामपुर भेजा गया है। यहां उन्हें जिला एवं सत्र न्यायाधीश बनाया गया है। उनकी जगह बलरामपुर के फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज रामशंकर प्रसाद को बिलासपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं रायपुर में पदस्थ सिविल जज वर्ग एक व सीजेएम भूपेंद्र कुमार वासनीकर का तबादला उत्तर बस्तर कांकेर किया गया है। वहीं, कुमारी दिव्या गोयल सिविल जज वर्ग दो रायपुर से राजस्व जिला सक्ती में सिविल जज वर्ग दो, नीरज श्रीवास्तव सिविल जज वर्ग दो बिलासपुर से रायगढ़ सिविल जज वर्ग दो।

See also  रायपुर के बाद बिलासपुर में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।