रायपुर। राजधानी में शादी का झांसा देकर एमबीबीएस डॉक्टर से रेप करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर से आरोपी ने ऑनलाइन वेबसाइट्स मैट्रिमोनियल के माध्यम से संपर्क कर होटल में मिलने बुलाया था। होटल में आरोपी नशीला चॉकलेट पीड़िता को खिलाकर उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। जिसकी शिकायत महिला डॉक्टर ने तेलीबांधा पुलिस में दर्ज कराई है।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण

जानकारी के मुताबिक घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है। एमबीबीएस महिला डॉ ने ऑनलाइन साइट भारत मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स में शादी के लिए विज्ञापन दिया था। डॉ की पहचान बैंगलोर निवासी कमलेश कुमार पटेल से हुई। कमलेश ने खुद को हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स में जॉब करना बताया।

जान पहचान होने पर आरोपी ने महिला डॉक्टर को मिलने के लिए तेलीबांधा के एक आलीशान होटल में बुलाया। यहां पर आरोपी ने नशीला पदार्थ मिला चॉकलेट डॉक्टर को खिलाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

See also  चुनाव आयोग के नए निर्देश के बाद 49 तहसीलदार और 80 नायब तहसीलदार का तबादला

आरोपी ने घटना के दौरान महिला डॉक्टर का अश्लील वीडियो भी बनाया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 2018 से महिला डॉक्टर का बलात्कार कर रहा था। जब पीड़िता को ये जानकारी हुई कि आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है। इस बात से आहत होकर पीड़िता डॉक्टर ने इसकी शिकायत तेलीबांधा पुलिस में कई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।