टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में एक दुष्कर्म पीड़िता द्वारा एसपी दफ्तर के बाहर खुद पर केरोसीन डालकर खुदकुशी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस दौरान दफ्तर में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और रेस्क्यू कर खुदकुशी करने से रोका।

युवती ने आरोप लगाया है कि पुलिस पहले उसका मामला दर्ज नहीं कर रही थी, लेकिन फिर एफआईआर होने के बाद अब कार्रवाई नहीं कर रही। वहीं दूसरी ओर एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने युवती के सारे आरोपों को निराधार बताया है। बता दें कि यह मामला पांडातराई थाना क्षेत्र का है।

आज सोमवार करीब 3 बजे युवती एसपी कार्यालय पहुंच गई और खुद पर केरोसीन डाल लिया। पुलिसकर्मियों ने देखा तो युवती को रोका और किसी तरह से समझाकर शांत कराया। युवती ने बताया कि ग्राम मंझोली निवासी अबरार खान ने उसे शादी का झांसा दिया और संबंध बनाए। साथ ही परिजनों से उसकी पिटाई भी कराई। इसकी शिकायत जब थाने में की तो सुनवाई नहीं हुई। बाद में एसपी कार्यालय में शिकायत की तो रिपोर्ट दर्ज की गई।

See also  कांग्रेस सरकार की हो रही शानदार वापसी : प्रियंका गांधी

युवती का कहना है कि पुलिस ने सिर्फ एक आरोपी अबरार पर ही एफआईआर दर्ज की है। जबकि मारपीट करने वाले छह अन्य लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वहीं दूसरी ओर एसपी अभिषेक पल्लव ने युवती के सारे आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि, युवती की शिकायत पर तत्काल ही मामला दर्ज कर आरोपी अबरार को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ चालान भी पेश कर दिया गया है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।