टीआरपी डेस्क। भाजपा ने 5 पार्षदों को पार्टी से निष्कासित कर दिया हैं। दरअसल, कुछ समय पहले भाजपा के कुछ पार्षदों ने कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था। इसलिए ऐसे पार्षदों को भाजपा ने चुनाव से पहले ही निष्कासित कर दिया है। बता दें, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने सभी पार्षदों पर कार्यवाही की हैं।

दरअसल राजपुर नगर पंचायत में पार्षदों का 12 मई को फ्लोर टेस्ट किया गया था। फ्लोर टेस्ट के दौरान भाजपा के 5 पार्षदों में बगावत की बात आ गई थी। जिसके बाद उन्हें भाजपा में नहीं रहने देने का फैसला किया गया था। पार्टी के खिलाफ कार्य करने को लेकर इन सभी पर कार्यवाही की गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  नक्सल मामले की मीटिंग में हिस्सा लेने कल रायपुर आएंगे गृह मंत्री अमित शाह

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।