रायपुर। मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा बयान दिया है। सीएम साय ने विस्तार के संकेत देते हुए इंतजार करने के लिए कहा है। सीएम विष्णुदेव साय ने यह बात पत्रकारों के मध्य प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे गए सवाल के दौरान कही।

बता दें कि आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सीएम साय से मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल के खाली पदों की चर्चा करते हुए संसदीय कार्य मंत्री की नियुक्ति की बात कही है।

बता दें कि आज गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा के उत्साह में शामिल होने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री राम विचार नेताम, विधायक पुरंदर मिश्रा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई नेता मौजूद रहे।

इस दौरान मीडिया से चर्चा के दौरान सीएम साय ने कहा कि आज हम लोगों का सौभाग्य है, यहां रायपुर में जगन्नाथ मंदिर में महा प्रभु जगन्नाथ जी, बलभद्र स्वामी और माता सुभद्रा का विधिवाद पूजा अर्चना किए हैं. ऐसे अवसर में यहां भारी उत्साह है।
छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश हो, अच्छा अनाज का पैदावार हो सभी सुखी हो सबका जीवन मंगलमय और आनंदमय हो प्रभु जगन्नाथ जी से पूजा अर्चना कर प्रार्थना की है।

See also  प्रदेश के 15 जिलों में फैल चुका है कोरोना

वहीं मध्यप्रदेश के कैबिनेट विस्तार को लेकर सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी होगा, इंतजार करिए। विधानसभा मानसून सत्र को लेकर सीएम साय ने कहा कि मानसून सत्र के लिए तैयारी पूरी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।