रायपुर। रविवि परिसर के पीछे स्थित द रेडिएंट-वे पब्लिक स्कूल के सामने अभिभावकों ने शनिवार सुबह नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। उनका स्कूल प्रबंधन पर मनमानी और ज्यादा फीस लेने के बाद भी बच्चों को घटिया यूनिफार्म देने का आरोप है। अभिभावकों का कहना है कि इसकी शिकायत वे सभी जल्द ही स्कूल शिक्षा मंत्री और गृहमंत्री से करते हुए कार्रवाई की मांग करेंगे।

रेडिएंट-वे पब्लिक स्कूल परिसर के सामने सुबह दर्जनों अभिभावक एकजुट हुए। इसके बाद वे सभी ज्यादा फीस देने के बाद भी घटिया यूनिफार्म को लेकर हंगामा करने लगे। वे सभी छात्राओं की सुरक्षा पर भी सवाल उठाते रहे। अभिभावकों का कहना है कि यूनिफार्म को लेकर अधिकांश पालक शिकायत कर चुके हैं, पर स्कूल प्रबंधन की ओर से उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। हर साल फीस भी ज्यादा वसूली जा रही है। इसकी शिकायत वे सभी जब वहां की प्राचार्या से करते हैं, तो वे उनसे बदसलूकी पर उतर आती हैं। ऐसे में अभिभावकों के साथ उनके बच्चे भी परेशान हैं।

हंगामे के दौरान स्कूल प्राचार्या ने मीडिया से चर्चा में कहा कि उनके स्कूल के अधिकांश बच्चे यूनिफार्म ले गए हैं। ऐसे में उसे वापस मंगाकर दूसरा यूनिफार्म खरीदना कठिन काम है। दूसरी ओर अच्छा काम करने पर भी मनमानी के आरोप लगते रहते हैं। स्कूल में कहीं कोई मनमानी नहीं चल रही है। सब कुछ ठीक चल रहा है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।