रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही अब पंजीयन कार्यालय को सुधारन का जिम्मा लिया है। दरअसल जमीन हो या घर पंजीयन कार्यालय में आम जनता को रजिस्ट्री कराने में परेशान ही होना पड़ता है।

पूरा कार्यालय दलालों से भरा रहता है। बड़े बिल्डर हों या फिर आम आदमी, बिना दलाल रजिस्ट्री करा ही नहीं करवा सकते। पंजीयन कार्यालय को दलालों के कब्जे से मुक्त कराने के लिए मंत्री ओपी चौधरी ने अफसरों को दो टूक निर्देश दे दिया गया है कि रजिस्ट्री आफिस को दलालों से मुक्त करना है।

उन्होंने अफसरों को रजिस्ट्री के लिए ऐसा साफ्टवेयर बनाने के निर्देश दिए है जिससे आम आदमी के बिना रजिस्ट्री कार्यालय आए रजिस्ट्री हो जाए। मंत्री के निर्देश के बाद अब पंजीयन विभाग के सचिव और महानिरीक्षक एक्शन मोड में आ गए हैं। बता दें कि कर्नाटक जैसे कुछ राज्यों ने पंजीयन सिस्टम में अच्छा काम किया है। अब छत्तीसगढ़ के पंजीयन विभाग के अधिकारियों की टीम को वहां भेजने की तैयारी की जा रही है।

मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में घर बैठे रजिस्टी हो जाए, ऐसा प्रयास किया जा रहा है। आम आदमी को सुविधाएं मिले, इसके लिए विभाग में सुधार के लिए अनेक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।