पंचायत सचिव का नियमितीकरण! CM बघेल ने कहा- कमेटी की रिपोर्ट आने पर लेंगे फैसला

रायपुर। प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल राजधानी रायपुर स्थित इंडोर स्टेडियम (बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम) में छत्तीसगढ़ शिक्षा संवर्ग एवं पंचायत संघ सचिव के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पुरानी पेंशन योजना और पंचायत सचिव के नियमतिकरण के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान सीएम भूपेश ने कहा कि “हमने छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन योजना लागू की है। इसकी घोषणा की तो सोचा नहीं था इसका असर कितना बड़ा होगा। अब कर्मचारियों के बुढ़ापे का टेंशन खत्म हो गया। अगर पुराना वाला आ गया तो आपका नया पेंशन वाला फिर लागू हो जाएगा। शिक्षकों को हमने हमेशा समर्थन दिया है। वहीं उन्होंने शिक्षाकर्मी परिवार को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग पर कहा कि हम अध्ययन करा लेते है, उसके बाद जो रिपोर्ट आएगी उसके अनुसार फैसला लेंगे। ऐसा न हो कि घोषणा कर दूं और उसे लागू ही न कर पाए।”

वहीं सीएम ने पंचायत सचिव को नियमित करने पर भी कमेटी बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि “कमेटी की रिपोर्ट आने पर फैसला लेंगे।”

See also  एक्टिवा सवार महिलाएं गांजा के साथ पकड़ी गई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।