रायपुर। फोन टेपिंग व आय से अधिक संपत्ति मामले में रेखा नायर Rekha Nayar को सोमवार को फिर से ईओडब्ल्यू EOW ने तलब किया। जिसके कारण रेखा नायर अपना बयान दर्ज कराने आज अपने वकील के साथ ईओडब्ल्यू दफ्तर पहुंची थी। इससे पहले भी रेखा नायर दो बार ईओडब्ल्यू के दफ्तर पहुंचकर अपना बयान दर्ज करा चुकीं है।

आपको बता दें कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे रेखा नायर अपनी वकील कविता जायसवाल के साथ ईओडब्ल्यू EOW  के दफ्तर पहुंचीं थी। वहां उनसे करीब साढ़े 4 घंटे तक पूछताछ चली। ईओडब्ल्यू के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रेखा नायर से करीब 24 बिंदुओं पर सवाल किए गए। लेकिन किसी भी सवाल का उन्होंने ठीक से जवाब नहीं दिया।

यह भी पढ़े- ईओडब्ल्यू की टीम रेखा नायर के साथ केरल रवाना, कोल्लम स्थित बंगले की करेगी जांच

जिसके कारण जरूरत पड़ने पर फिर से उन्हें ईओडब्ल्यू के दफ्तर बुलाया जाएगा। विदित हो कि अब तक की पड़ताल में निलंबित IPS मुकेश गुप्ता की पूर्व स्टेनो रेखा नायर ( Ex Steno Rekha Nayar ) के खिलाफ करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। यह संपत्ति छत्तीसगढ़ के अलावा केरल में भी मौजूद हैं। वहीं नौकरी में दिए गए दस्तावेजों में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की शिकायत मिली है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।