रायपुर : भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस वार्ता कर धर्म संसद विवाद के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि “धर्म संसद में विवादित टिप्पणी बड़े नेताओं को बदनाम करने की साजिश थी।” अग्रवाल ने आगे कहा कि “धर्म संसद कांग्रेस के नेताओ का आयोजन था, और धर्म का काम था इसलिए इसमें हम लोग भी शामिल हुए।”

दाल में है कुछ काला

बृजमोहन अग्रवाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि “कालीचरण महाराज पहले से विवादित टिप्पणी करते आ रहे हैं। जो पहले से विवादित टिप्पणी करता है उसे आयोजन में आमंत्रित करना यह बताता है कि कहीं कहीं दाल में कुछ काला है।”

तुष्टिकरण की नीति

प्रेस वार्ता के दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि “राज्य सरकार तुष्टिकरण की नीति अपना रही है। इस तुष्टिकरण की नीति के चलते बहुसंख्यक वर्ग को प्रताड़ित किया जा रहा है।” आगे उनहोंने राज्य सरकार को सवालों के घेरे में लेते हुए पुछा कि “छत्तीसगढ़ में प्रभु श्री राम और माता सीता के बारे में टिप्पणी करने वालों पर राष्ट्र द्रोह का मामला क्यों नही दर्ज किया गया?”

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।