सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के पंचायत क्षेत्र क्रमांक 15 से जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में मोनिका सिंह ने अपना नामांकन पत्र लिया, जिसके साथ ही उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। मोनिका सिंह, भाजपा की वरिष्ठ नेता और भरतपुर सोहनत से विधायक रेणुका सिंह की बेटी हैं, और उन्हें उनकी मां के कार्यों को आगे बढ़ाने वाली एक कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

मोनिका सिंह ने अपनी मां के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कई वर्षों से मैंने अपनी मां के कामों को देखा है। जिस तरह से उन्होंने लोगों का सेवा किया है। मैं भी आगे चलकर लोगों के लिए कुछ करना चाहती हूं। वहीं चुनाव को वह चुनौती तो नहीं मानती पर विजन बड़ा मानती हैं। मोनिका सिंह का सामना पूर्व मंत्री स्व. तुल्लेश्वर सिंह के सुपुत्र के साथ हैं। रेणुका सिंह और तुलेश्वर सिंह विधानसभा चुनाव में आमने- सामने चुनाव लड़ चुके हैं। अब उनके वारिस आमने-सामने होंगे। जिसको लेकर सभी की निगाह क्षेत्र क्रमांक 15 पर लगी हुई है।

See also  NH पर पलटा डीजल से भरा टैंकर : लूटने मची होड़, बर्तन से लेकर डिब्बा भर-भरकर भागे लोग, देखिए वीडियो...

मेरा पहला लक्ष्य जिला पंचायत सदस्य बनना है : मोनिका सिंह

उन्होंने कहा कि चुनाव हमेशा पक्ष- विपक्ष में होते रहते हैं। इसलिए इसको मैं इसी तरह लेती हूं। मेरा पहला लक्ष्य जिला पंचायत सदस्य बनना है। अध्यक्ष के लिए नहीं सोचा है पार्टी जो भी निर्णय लेगी। यह पार्टी का मामला है।