Big News

रायपुर। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह महासचिव के तौर पर छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड आईएएस और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एमके राउत को नियुक्त किया गया है। बता दें इस संबंध में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के सचिव अमृत खलखो ने आदेश जारी किया है।

बता दें कि राज्यपाल रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष होते हैं। राउत उनके अधीन सोसाइटी की गतिविधियों का संचालन करेंगे। पहली बार सोसायटी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह महासचिव पद का गठन किया गया है। इसमें राउत के अधीन सोसाइटी के अध्यक्ष व सचिव की जिम्मेदारी निभाएंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।