रेलवे के ई टिकटों में हेराफेरी का बड़ा खुलासा, RPF की टीम ने 7 दलालों को किया गिरफ्तार
image source : google

टीआरपी डेस्क। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के बिलासपुर रेलवे स्टेशन में ई टिकटों की हेराफेरी का बड़ा खुलासा सामने आया है। RPF की टीम ने दबिश देकर 7 टिकट दलालों को दबोचा है।

जानकारी के अनुसार विशेष अभियान चलाकर RPF की टीम ने ​ई टिकटों की दलाली का खुलासा किया है। बताया कि दलाल पर्सनल ID से टिकट बनाकर हेराफेरी कर रहे थे। फिलहाल RPF की टीम 7 आरोपियों से पूछताछ कर रही है। टिकटों की हेराफेरी मामले में और आरोपियों की गिरफ्तारी होने की आशंका पुलिस ने जताई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।