रायपुर। निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम अंतर्गत प्रदेश में संचालित निजी विद्यालयों में आरटीआई पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन की कार्यवाही की जाएगी। संचालक लोक शिक्षण द्वारा इस वर्ष प्रवेश के संबंध में प्रक्रिया हेतु समय-सारणी जारी करते हुए सभी जिला कलेक्टरों, संभागीय और जिला शिक्षा अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी निर्देश के अनुसार छात्रों का पंजीयन ऑनलाईन माध्यम से एक मार्च से 31 मार्च तक किया जाना है। आवेदन पत्रों का ऑनलाईन परीक्षण, पात्रता का निर्धारणएक अप्रैल से 15 अप्रैल तक करना है। ऑनलाईन सीटों का आबंटन, लॉटरी 16 और 17 अप्रैल को किया जाना है। प्रवेश की अंतिम तिथि 20 जून तक समयावधि में ही लॉटरी की प्रक्रिया पूर्ण कर पोर्टल में जानकारी अपलोड किया जाना है। रिक्त सीटों को (यदि कोई हो) 25 जून तक अनारक्षित किया जाए।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  CG News: छत्तीसगढ़ में 01 से 07 जून तक मनेगा 'चावल उत्सव', राशनकार्डधारियों को मिलेगा एकमुश्त तीन माह का चावल

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।