बाल-बाल बचे पुलिस के जवान, तेज रफ्तार बस से ट्रक की हुई भिड़ंत
बाल-बाल बचे पुलिस के जवान, तेज रफ्तार बस से ट्रक की हुई भिड़ंत


टीआरपी डेस्क। रायपुर के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में संपन्न हुए Road Safety World Series से ड्यूटी करके वापिस लौट रही पुलिसकर्मियों से भरी बस कोईबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र में मड़ई मोड़ के पास सड़क हादसे का शिकार हो गई। सामने से तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में करीब 15 पुलिसकर्मियों को मामूली चोटें आई है जबकि एक सुरक्षाकर्मी गंभीर तौर पर घायल हुआ है। हालांकि सभी को प्राथमिक उपचार के बाद विशेष बस के माध्यम से अम्बिकापुर भेज दिया गया है।

यह घटना सुबह तकरीबन 5:00 बजे की बताई जा रही है। टक्कर के बाद आसपास के लोगो ने इसकी सूचना बांगो पुलिस को दी। सभी घायलों को डायल 112 की मदद से पोंड़ी उपरोड़ा के अस्पताल पहुंचाया गया। सभी जवान अर्धसैनिक कम्पनी के बताये जा रहे है। इस बारे में बांगो के थाना प्रभारी एस.एस. पटेल ने बताया कि सुबह बलरामपुर से धान भरकर रायपुर जा रही ट्रक जैसे ही मड़ई मोड़ के पास पहुंची थी।

See also  मुख्यमंत्री बघेल से प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर गुंडप्पा विश्वनाथ ने की सौजन्य मुलाकात

ट्रक के ड्राइवर ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए पुलिस के बस को जोरदार टक्कर मार दी। सूचना के बाद फौरन राहत कार्य शुरू किया गया और सभी जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी जवान खतरे से बाहर है। उपचार के बाद अम्बिकापुर से भेजे गए विशेष बस से उन्हें वापिस रवाना किया गया है। घटना के आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।