टीआरपी। Municipal Corporation : रायपुर नगर पालिक निगम क्षेत्र में 10 करोड़ खर्च करके डामरीकरण किया जाएगा। इस राशि को चार विधानसभा में बराबर ढाई ढाई करोड़ रुपये से सड़क बनाई जाएगी।

महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र और रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के वार्ड पार्षदों से चर्चा की और आवश्यकता अनुसार वार्डों में नए सड़क डामरीकरण विकास कार्य करवाए जाने का प्रस्ताव देने कहा है।

15वें वित्त आयोग मद के अंतर्गत रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र और रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम वार्डाे हेतु ढाई-ढाई रुपये स्वीकृत किए गए हैं।


बैठक में नगर निगम लोक कर्म विभाग अध्यक्ष दीपक जायसवाल, एमआईसी सदस्य सुमन अशोक पाण्डेय, डॉ. अनामिका सिंह, नंदकिशोर साहू, खेम कुमार सेन, भोलाराम साहू, जोन 7 जोन अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर सहित पार्षदगण एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।