टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले के बरमकेला जनपद पंचायत में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस घटना में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता यशवंत नायक और कैलाश नायक घायल हो गए। घायल कैलाश शकराजित नायक ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मतदान केंद्र के गेट पर धरना दे दिया।

सरगुजा में भी उपसरपंच चुनाव में हिंसा

सरगुजा जिले में उपसरपंच चुनाव के दौरान भी दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सामने आया, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे से झूमाझटकी और मारपीट करते दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह झड़प आपसी रंजिश के कारण हुई।

वायरल वीडियो और पुलिस कार्रवाई

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो ग्राम कुदारीडीह का बताया जा रहा है। इसमें एक पक्ष अखिलेश यादव का है, जबकि दूसरा पक्ष भीमन यादव का। चुनाव के दौरान दोनों पक्षों के बीच टकराव हुआ, जिसका किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। हालांकि, अब तक इस मामले को लेकर मैनपाट कमलेश्वरपुर थाने में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।