रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में कुछ नेताओं की पार्टी में वापसी को लेकर विवाद गहरा गया है। इस बार, पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा ने पूर्व कांग्रेस नेता अजीत कुकरेजा और आनंद कुकरेजा की पार्टी में वापसी पर विरोध जताया है।

इससे पहले, जुनेजा ने जोगी परिवार और बृहस्पत की कांग्रेस में पुनः प्रवेश पर भी अपनी असहमति और नाराजगी व्यक्त की थी। अब, जुनेजा ने पार्टी में टिकटों की बिक्री को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसे लेकर कांग्रेस में नया विवाद उत्पन्न हो गया है।

कुलदीप जुनेजा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से मुलाकात कर उन्होंने अजीत और आनंद कुकरेजा पर आरोप लगाया कि ये दोनों नेताओं ने हमेशा पार्टी के टिकट को पैसे के बल पर हासिल करने की बात की है और अब वही पैसों के दम पर कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं। जुनेजा ने यह भी कहा कि कांग्रेस पार्टी में टिकटों की बिक्री की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे पार्टी की साख को नुकसान पहुंच रहा है।

See also  प्रमोशन के लिए स्टेनोग्राफर एसोसिएशन ने जताया छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी के चैयरमेन शैलेंद्र शुक्ला का आभार

कुलदीप जुनेजा ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि पार्टी में इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कार्यकर्ताओं और जनता में विश्वास बनाए रखा जा सके।

इसके साथ ही, जुनेजा ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस में टिकट के लिए पैसों की लेन-देन की बातें खुलेआम की जाती हैं, जिससे पार्टी का इमेज प्रभावित होती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।