रायपुर। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में माहौल पूरी तरह गरमा गया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस विधायकों ने सदन में जमकर हंगामा किया और दिनभर की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा सदन के बाहर ईडी का दबाव है। आज भूपेश बघेल के घर छापा मारा गया, और उनके बेटे को उठा लिया गया। आज उसके जन्मदिन पर ये कार्रवाई करना क्या केवल इत्तेफाक है? ये सीधा-सीधा सत्ता का दुरुपयोग है।

इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने विरोध स्वरूप सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर दिया और नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत के कक्ष में आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में भूपेश बघेल समेत सभी कांग्रेस विधायक मौजूद रहे। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार ईडी जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल विपक्ष को डराने और अपमानित करने के लिए कर रही है।

See also  ब्लास्ट करने की नक्सलियों की साजिश नाकाम, सर्चिंग पर गए जवानों ने बरामद किए 02 आईईडी

हालांकि सत्तापक्ष का कहना है कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं और अगर किसी ने कुछ गलत नहीं किया है, तो डरने की जरूरत नहीं है। अब इस पूरे मुद्दे ने विधानसभा से निकलकर सियासी गलियारों में नया तूफान खड़ा कर दिया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।