रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट ने आज राजधानी रायपुर के कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। सचिन पायलट ने कहा कि, भाजपा सरकार ने सत्ता में आने के बाद जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिर्फ डेढ़ साल में ही सरकार जनता का भरोसा खो चुकी है, तभी तो कभी प्रधानमंत्री, कभी गृहमंत्री को बार-बार यहां आना पड़ता है। इसके बाद भी यहां की डबल इंजन सरकार फेल है।

मतभेद की अटकलों को किया खारिज
पार्टी के भीतर मतभेद की अटकलों को खारिज करते हुए पायलट ने कहा कि, कांग्रेस में किसी भी तरह का मतभेद नहीं है, हम सब एक हैं और एकजुटता के साथ आगे भी लड़ते रहेंगे। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली से जो आदेश मिल रहे हैं, छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता बस उसे आगे बढ़ा रहे हैं।

See Also : 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं खड़गे, इन मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरने की बनाएंगे योजना, सामने होगी ये बड़ी चुनौती

कानून व्यवस्था पर बोले पायलट
सचिन पायलट प्रदेश ने कहा कि, पहली बार ऐसा हुआ कि एसपी ऑफिस में आग लगा हो, राजधानी में पिछले डेढ़ साल में 6 बार गोलियां चल चुकी है। कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। कांग्रेस के नेताओं को परेशान किया जा रहा है।

खाद संकट और कानून व्यवस्था पर साधा निशाना

पायलट ने छत्तीसगढ़ में खाद की किल्लत को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “डीएपी खाद की भारी कमी है, किसान परेशान हैं। किसान खाद के लिए तरस रहे हैं।

इतिहास में कभी नहीं हुआ कि किसी पार्टी का दफ्तर सील किया गया हो

सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस से डरी हुई है, इसलिए नेताओं पर केस दर्ज किए जा रहे हैं और दफ्तर तक सील किए जा रहे हैं। इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ कि किसी पार्टी के कार्यालय को सीज किया गया हो, लेकिन ये सरकार डर और दबाव की राजनीति कर रही है।

See Also : LIC हाउसिंग ने घटाई होम लोन दरें: EMI में मिलेगी बड़ी राहत, जानिए कैसे बदलेगा आपका फाइनेंशियल प्लान

7 जुलाई को ‘किसान-जवान-संविधान सभा’, खड़गे देंगे संदेश

पायलट ने बताया कि आगामी 7 जुलाई को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में एक बड़ी जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ‘किसान-जवान-संविधान’ मुद्दों को लेकर जनता को संबोधित करेंगे।

तकरार के बाद एक साथ दिखें पूर्व CM बघेल और नेताप्रतिपक्ष महंत

कल ऐसी खबरें सामने आई थी कि, पॉलिटिकल कमेटी की बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के बीच तीखीं नोक-झोक हुई हैं। भूपेश बघेल ने सरकार को न घेरने को लेकर नाराजगी जाहिर की थी, लेकिन आज दोनों तकरार को भूलकर एक साथ दिखे। सचिन पायलट के साथ दोनों नेताओं ने प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।