रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भाजपा से मिली करारी हार के बाद से पार्टी के नेता नाराज चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस में इस्तीफों की बाढ़ भी आ गई है। इसी बीच पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने अब कांग्रेस के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।

अकलतरा के पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू ने कांग्रेस उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने पीसीसी चीफ दीपक बैज को इस्तीफा पत्र भेजते हुए लिखा है कि वो कांग्रेस की हार से दुखी हैं जिसके कारण उन्होंने यह इस्तीफा दिया है।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस के पूर्व विधायकों का दल दिल्ली गया था और कांग्रेस नेताओं के खिलाफ शिकायत भी की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।