टीआरपी।Sale of meat and mutton banned :
सतनाम धर्म के प्रणेता और मनखे-मनखे एक समान का संदेश देने वाले गुरु घासीदास बाबा की जयंती 18 दिसंबर को मनाए जाने की तैयारियां जोरशोर से की जा रही है। इसी दिन संत तारण तरण की जयंती भी मनाई जाएगी। इस दिन नगर निगम ने रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत सभी वार्डों में मांस-मटन की बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।


महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर होटलों में मांस -मटन विक्रय करने पर जब्ती के अलावा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्रवाई की जाएगी। निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।


जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस -मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में मांस -मटन की दुकानों का सतत निरन्तर पर्यवेक्षण करेंगे।

रिपोर्टर श्रवण शर्मा 28 वर्षों से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। पूर्व में लगभग 7 वर्षो तक दिल्ली के प्रतिष्ठित अखबारों में पत्रकार के रूप में कार्य किया। इसके पश्चात विगत 21 वर्षों से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कार्यरत हैं। दैनिक जागरण ग्रुप के नईदुनिया संस्थान में 17 वर्ष तक कार्य किया। वर्तमान में टीआरपी न्यूज में गत वर्ष से कार्य कर रहे हैं।
पत्रकारिता जगत में राजनीतिक खबरों से लेकर खेल, धर्म-समाज, पर्यटन, संस्कृति, पुरातत्व, समाज एवं कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल संरक्षण आयोग, महिला आयोग, सहित विविध विभागों की रिपोर्टिंग का अनुभव रहा है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सामाजिक क्षेत्र में बदलाव और आम जनता की समस्याओं को सटीक रूप से उजागर करना है।