रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। बता दें कि सौदान सिंह ने राष्ट्रीय संगठन मंत्री रहते हुए छत्तीसगढ़ में लंबे समय तक काम किया है।

बता दें कि 2018 में भी सौदान ने ही भाजपा की कमान संभाली थी। वहीं कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हिमाचल प्रदेश में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया है। इस तरह हिमाचल प्रदेश के चुनावी रण में एक बार फिर सौदान और भूपेश बघेल होंगे आमने सामने होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।