टीारपी डेस्क। पिछले कुछ दिनों से जबलपुर से रायपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस सीधी ट्रेन चलाई जाने की खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस बारे में पश्चिम मध्य रेल के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह का कोई आदेश और ट्रेन का शेड्यूल रेव विभाग की ओर से जारी नहीं किया गया है।

बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस आदेश में ट्रेन का शेड्यूल बताया गया है, जिसमें यह ट्रेन जबलपुर से सुबह 7.25 बजे रवाना होकर कछपुरा, नैनपुर, बालाघाट, गाेंदिया, राजनांदगाँव, दुर्ग होते हुए दोपहर 1.30 बजे रायपुर पहुंचेगी। वहीं उसी दिन यह ट्रेन रायपुर से दाेपहर 3.15 बजे रवाना होकर रात 9.10 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।