छत्तीसगढ़ में फिर से स्कूल कॉलेज हो सकते हैं बंद, संसदीय सचिव ने की नो मास्क के लिए कड़े नियम और फाईन बढ़ाने की मांग

रायपुर। कोरोना के नया वेरिएंट B.1.1.529 ओमिक्रॉन ने फिर से लोगों की टेंशन को बढ़ा दिया है। अब छत्तीसगढ़ में स्कूल कॉलेज बंद रखने की मांग होने लगी है। खुद कांग्रेस से विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने सरकार से कहा है कि कोविड का खतरा बढ़ सकता है इसलिए स्कूल कॉलेजों को फिलहाल बंद रखना चाहिए।

हाल ही में विकास उपाध्याय की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि इसके पहले कि संक्रमण बढ़े समस्त शैक्षणिक संस्थानों को बंद कर दिया जाना चाहिये। इसी के साथ उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में कुछ ही लोग मास्क लगा रहे हैं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। इसके साथ ही अब कोविड-19 का मुद्दा बातचीत में कम ही चर्चा का विषय होता है।

ऐसे में मास्क अनिवार्य करने और कड़े नियम के साथ फाईन की रकम भी बढ़ाये जाने की आवश्यकता है। विकास उपाध्याय ने कहा, संक्रमण के तीसरे लहर को रोकने सिर्फ पोस्टर और बिल बोर्ड्स तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

विधायक ने कहा कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ में 9 साल के बच्चे से लेकर बड़े बुजुर्ग अब संक्रमण के दायरे में आ गए हैं, ऐसे में यह उचित रहेगा कि समय से पहले ही शैक्षणिक संस्थानों को पूर्व की भांति पूरी तरह से बंद रखा जाए। उन्होंने नो मास्क के लिए कड़े नियम बनाते हुए इसके चालान की कीमतों में भी वृद्धि किये जाने की बात कही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।