रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश ने जन जीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में नदी नाले उफान पर हैं। इसी बीच स्कूलों में दो दिनों की छुट्टी का आदेश भी जारी किया गया है।

भारी बारिश की चेतावनी के बीच गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में दो दिनों तक स्कूलों में छुट्टी का आदेश दिया गया है। बता दें कि पहली से 12वीं तक की सभी शासकीय असाशकीय और सेजेस सहित अनुदान प्राप्त स्कूल 4 और 5 अगस्त को बंद रहेंगे।

पढ़ें आदेश

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।