टीआरपी डेस्क। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य के नागरिकों तक शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इस अभियान को सफल और व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

हालांकि, ड्यूटी में लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। बेमेतरा जिले में ऐसी ही लापरवाही सामने आने पर SDM ने रोजगार सहायक और महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों की ड्यूटी सुशासन तिहार के तहत निर्धारित थी, लेकिन वे निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं थे। इस लापरवाही की जानकारी मिलते ही SDM ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नोटिस जारी किया।

इस कार्रवाई के बाद अब सुशासन तिहार में ड्यूटी पर तैनात अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।