SP का फेसबुक क्लोन बनाकर दोस्तों से पैसों की मांग, FIR दर्ज कर सायबर ठग की तलाश शुरू

कवर्धा। कबीरधाम जिले के एसपी डा. लाल उमेद सिंह के फेसबुक एकाउंट का क्लोन बनाकर उनके परिचितों को मैसेज कर पैसों की मांग की गई। इसका खुलासा होने के बाद तत्काल फेसबुक अकाउंट डिलीट किया गया और फ्रॉड के द्वारा दिए गए बैंक अकॉउंट के आधार पर उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई है।

एसपी डा. लाल उमेद सिंह ने मीडिया को बताया कि आज सुबह ही उन्हें मित्रों ने बताया कि उनके फेसबुक अकाउंट से मैसेज करके पैसों की मांग की जा रही है। चूंकि पूर्व में भी इस तरह लोगों के फेसबुक का क्लोन बनाकर धोखाधड़ी के मामले सामने आ चुके हैं, इसलिए डॉ उमेद भी समझ गए कि यह साइबर ठगों की कारस्तानी है। उन्होंने तत्काल सम्बंधित फेसबुक अकाउंट को सर्च कर उसका अवलोकन किया और इस अकॉउंट को डिलीट कर दिया।

डॉ उमेद ने बताया कि सायबर ठग ने जिन मित्रों को पैसे भेजने लिए अकॉउंट नम्बर भेजा था, उसके आधार पर ठग की खोजबीन की जा रही है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जायेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस तरह फेसबुक से संपर्क कर रहे लोगों को पैसा नहीं भेजें और ऐसे लोगो से सावधान रहें।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।