cg_vyapam
cg_vyapam

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने स्टैंडिंग काउंसिल से सीनियर एडवोकेट डॉक्टर सौरभ पांडेय को अचानक ही हटा दिया है। बता दें कि डॉ. सौरभ पांडे पिछले 10 सालों से छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मंडल के मामलों की पैरवी हाईकोर्ट में कर रहे थे।

उन्हें इस तरह अचानक ही स्टैंडिंग काउंसिल से हटाए जाने से छत्तीसगढ़ में कई तरह की अटकलें तेज हो गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में डॉक्टर सौरभ पांडेय प्रवर्तन निदेशालय की ओर से पैरवी कर रहे हैं। सीनियर एडवोकेट डॉक्टर सौरभ पांडे ने ईडी की ओर से बिलासपुर हाईकोर्ट में सरकार के खिलाफ सीबीआई जांच की मांग करने की पिटीशन दायर की है।

हाईकोर्ट में रिट पिटिशन दायर करने के बाद ही व्यवसायिक परीक्षा मंडल की ओर से उन्हें हटाये जाने का आदेश निकला है। अब उनकी जगह अनिमेष तिवारी को स्टैंडिंग काउंसिल में शामिल किया गया है।

बता दें कि 2016 में पीएमटी और पीडब्ल्यूडी विभाग में इंजीनियर भर्ती परीक्षा गड़बड़ी को लेकर भी पैरवी सीनियर एडवोकेट डॉ सौरभ पांडेय ने ही की थी। एडवोकेट डॉ सौरभ पांडेय ने व्यापम का पक्ष रखा और व्यापम ने वह केस भी जीत लिया था। तब एडवोकेट डॉ सौरभ पांडे को सम्मानित भी किया गया था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।