वरिष्ठ पत्रकार धनवेंद्र जायसवाल और मनोज त्रिवेदी बने सूचना आयुक्त
वरिष्ठ पत्रकार धनवेंद्र जायसवाल और मनोज त्रिवेदी बने सूचना आयुक्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सूचना आयुक्त के दो पदों पर बुधवार को नियुक्ति हो गई। इन पदों पर दो पत्रकारों के नाम पर मुहर लगी है। राज्यपाल अनुसुइया उइके ने सूचना आयुक्त के पद के लिए पत्रकार धनवेंद्र जायसवाल और मनोज त्रिवेदी की नियुक्ति की है।

गौरतलब है कि लंबे समय से सूचना आयुक्त के दो पद खाली थे। पीसीसीएफ एके सिंह पिछले साल ही रिटायर हो चुके थे। जबकि मोहन पवार का कार्यकाल पिछले महीने ही खत्म हुआ है। इसके बाद से सूचना आयुक्त के पद खाली थे।

बता दें कि धनेंद्र जायसवाल का करीब 25 साल का लंबा पत्रकारिता कैरियर रहा है। वो छत्तीसगढ़ से प्रकाशित अलग-अलग अखबारों में न्यूज चैनलों में रहे हैं। ​फिलहाल एक न्यूज चैनल के स्टेट हेड के तौर पर काम कर रहे थे।

वहीं मनोज त्रिवेदी का भी दो दशक लंबा पत्रकारिता का अनुभव रहा है। वो अलग-अलग अखबारों में मार्केटिंग के क्षेत्र में पदस्थ रहे हैं। नईदुनिया और नवभारत जैसे अखबार के महाप्रबंधक रहे। मनोज त्रिवेदी को कार्पोरेट का भी लंबा अनुभव है।

सूचना आयुक्त के तौर पर धनेंद्र जायसवाल और मनोज त्रिवेदी का कार्यकाल तीन साल का होगा। इस दौरान दोनों को 2.25 लाख रुपए सैलरी और गाड़ी-बंगला सहित अन्य तमाम सरकारी सुविधा मिलेंगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।