रायपुर। छत्तीसगढ़ एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर गौरव हासिल करने जा रहा है। स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले राज्य के सात नगरीय निकायों को 17 जुलाई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित करेंगी। पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव सहित विभागीय अधिकारी और संबंधित निकायों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

तीन शहरों को मिलेगा राष्ट्रपति पुरस्कार

  • बिलासपुर नगर निगम — तीन से दस लाख की आबादी वाले बड़े शहरों की श्रेणी में
  • कुम्हारी नगर पालिका — 20 हजार से 50 हजार की आबादी वाले छोटे शहरों की श्रेणी में
  • बिल्हा नगर पंचायत — 20 हजार से कम आबादी वाले बहुत छोटे शहरों की श्रेणी में

रायपुर को मिलेगा मंत्री स्तरीय पुरस्कार
राजधानी रायपुर नगर निगम को स्वच्छता में राज्यस्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिनिस्टरियल अवार्ड प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय की ओर से दिया जाएगा।

See also  Mahadev App Online Cricket Satta: बिलासपुर पुलिस की दबिश, 2.47 लाख कैश, 6 लैपटॉप सहित 7 गिरफ्तार

इस वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण में पहली बार शामिल की गई विशेष श्रेणी “सुपर स्वच्छता लीग (SSL)” में भी छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों ने अपना परचम लहराया है। ये वे शहर हैं जिन्होंने बीते तीन वर्षों में कभी न कभी देश के शीर्ष तीन स्थानों में जगह बनाई और इस बार भी अपनी जनसंख्या श्रेणी में शीर्ष 200 में बने हुए हैं।

SSL के अंतर्गत चयनित नगरीय निकाय

  • अंबिकापुर नगर निगम — 50 हजार से 3 लाख जनसंख्या वाले शहरों की श्रेणी में
  • पाटन नगर पंचायत — 20 हजार से कम आबादी वाले शहर
  • बिश्रामपुर नगर पंचायत — 20 हजार से कम आबादी वाले शहर

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।