रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक दिन के लिए कलेक्टर बने शैलेंद्र ध्रुव के निधन की खबर आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार शैलेंद्र ध्रुव की सोमवार देर रात तबीयत बिगड़ी और निधन हो गया।

बता दें कि छुरा के ग्राम मेडकी डबरी निवासी शैलेंद्र लाइलाज प्रोजेरिया नामक बीमारी से ग्रसित थे। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने एक दिन का कलेक्टर बनाकर शैलेंद्र का सपना पूरा किया था। वहीं शैलेंद्र ध्रुव के निधन के बाद परिवार में शोक की लहर है।

प्रदेश के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने शैलेंद्र धुव्र के निधन पर शोक जताया है। सीएम बघेल ने कहा, सुबह दुखद सूचना मिली। शैलेंद्र ध्रुव अब हमारे बीच नहीं रहे. गरियाबंद के छुरा के ग्राम मेडकी डबरी के रहने वाले शैलेंद्र प्रोजेरिया बीमारी से ग्रसित थे। हमने उसकी एक दिन का कलेक्टर बनने की इच्छा तो पूरी कर दी थी लेकिन ईश्वर की कुछ और इच्छा थी। भगवान उसका ख्याल रखें। घर वालों को हिम्मत मिले. ओम् शांति:

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।