भूपेश बघेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नक्सली मुद्दे पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह को आड़े हाथों लिया है। भूपेश बघेल ने कहा कि शिवराज सिंह घूमते कम हैं और बोलते ज्यादा हैं। नक्सलियों पर हम जो दबाव किए हैं, इस कारण नक्सली मूव कर रहे हैं। यदि वहां नक्सली नहीं होते तो मारते कैसे ?

भूपेश बघेल ने कहा कि नक्सली अब मध्य प्रदेश में प्रवेश कर रहे हैं, वो उल्टा बोल रहे हैं, ये बात सही है छत्तीसगढ़ में नक्सली सबसे ज्यादा थे, अब धीर धीरे घट रहे हैं. इसके जितने कंमाडर हैं, वो छत्तीसगढ़ से नहीं हैं। ये छुपने के लिए आते हैं, चाहे वो महाराष्ट्र के हो, तेलंगाना के हो, आंध्रप्रदेश के हो या फिर ओडिशा के हो। यहां छुपने के लिए आते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।