रेमडेसिविर की किल्लत

रायपुर। देश सहित प्रदेश में कोरोना मरीजों के लिए जरूरी रेमडेसिविर की बनी किल्लत आखिरकार कुछ हद तक दूर हो गई। शुक्रवार सुबह रेमडेसिविर के 15,000 वायल्स रायपुर पहुंचे। अब सीजीएमएससी के जरिए जरूरतमंद मरीजों के लिए इनकी तत्काल प्रदेश के अस्पतालों में आपूर्ति की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने रायपुर एयरपोर्ट पर रेमडेसिविर के इंजेक्शन की खेप पहुंचने की तस्वीर जारी करते हुए ट्वीट किया कि 15 हजार रेमडेसिविर के वायल्स रायपुर पहुंच गए हैं। सीजीएमएससी के गोदाम में ले जाने के बाद इनकी गिनती और स्टोरेज किया जाएगा, जहां से कोरोना मरीजों के लिए तत्काल अस्पतालों को भेजा जाएगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।