बिलासपुर। जिले में एग्रीस्टेक परियोजना के तहत किसानों के ऑनलाइन पंजीयन में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर अवनीश शरण ने सख्त कदम उठाते हुए 7 तहसीलदारों को शोकॉज नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है और संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर निलंबन की चेतावनी दी है।

साप्ताहिक टीएल बैठक में कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बिलासपुर, बेलतरा, बिल्हा, मस्तूरी, सीपत, सकरी और तखतपुर के तहसीलदारों को शोकॉज नोटिस जारी किया।

गौरतलब है कि एग्रीस्टेक परियोजना के तहत किसानों का ऑनलाइन पंजीयन किया जा रहा है। तहसीलदारों द्वारा इस प्रक्रिया में देरी और लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय बनाकर निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा करें।

See also  CG Vyapam Online Application Problem -दिक्कत पर सचिव ने कहा चेक करवाते हैं..आवेदक बेचैन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।