रायपुर। कोरोना लॉकडाउन की वजह से जरुरतमंद परिवारो को रोजमर्रा के सामानों की कमी ना हो और उन्हें समय पर खाना पहुंचाने का संकल्प श्री खांटूश्याम मंदिर समिति रायपुर ने उठाया है।

इसी कड़ी में श्री खांटूश्याम मंदिर समिति ने तैयार भोजन के पैकेट आपदा प्रबंधन टीम को सौंपा । इन पैकेट का वितरण उन लोगों के बीच किया जाएगा जो इन दिनों कोरोना लॉकडाउन की वजह से फंसे हुए हैं।

समिति ने जानकारी दी है कि तैयार भोजन के पैकेट उपयोग के लिए पूरी तरह से सुरक्षित हैं साथ ही इसे तैयार करने में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया है। समिति का यह कार्य आगे भी जारी रहेगा।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

See also  आयकर छापा: पुनिया संग 10 जनपथ पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, सोनिया गांधी से मुलाकात कर देंगे जानकारी

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।