जिलों के दौरे से लौटे सिंहदेव: कहा-सरकार ने अधिकांश वादे पूरे किए, कुछ बाकी हैं, उन्हें भी जल्द करेंगे
जिलों के दौरे से लौटे सिंहदेव: कहा-सरकार ने अधिकांश वादे पूरे किए, कुछ बाकी हैं, उन्हें भी जल्द करेंगे

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव जिलेवार दौरों का पहला चरण पूरा कर रायपुर लौट आए हैं। चार मई से शुरू इस दौरे के दौरान दंतेवाड़ा, जगदलपुर, कांकेर और धमतरी जिलों में योजनाओं की समीक्षा की। कार्यकर्ताओं, आम लोगों और सामाजिक-राजनीतिक संगठनों से फीडबैक लिया है।

सिंहदेव ने कहा, उनकी सरकार ने जो चुनावी वादा किया था उनमें से अधिकांश को अक्षरशः: पूरा किया है। लेकिन कुछ अभी भी बच गए हैं। उनको पूरा नहीं किया तो चुनाव में मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे।

रायपुर में अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा, मैं गया तो था अपने पांच विभागों के कार्यों की समीक्षा के लिए, लेकिन जो मिलने आए उनसे बहुत सारी बाते हुईं।

विभाग के बाहर की भी बहुत सारी बातें हुईं। लोगों ने स्मरण दिलाया कि हम तो आप को जानते हैं। आप बोले थे, अब करो। मैंने कहा, भाई नहीं होगा तो अगले चुनाव से पहले मुंह दिखाने लायक भी नहीं रहेंगे।

See also  कलिंगा विश्वविद्यालय ने शिक्षक सम्मान कार्यक्रम 2025 का आयोजन किया

हसदेव के ग्रामीणों का भी समर्थन किया

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने परसा कोल ब्लॉक के विरोध में आंदोलन कर रहे हसदेव अरण्य क्षेत्र के ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, यह उनके विधानसभा क्षेत्र का ही मामला है।

वहां तीन गांव हैं फतेहपुर, हरिहरपुर और साल्ही। वहां के अधिकांश लोगों का कहना है, उनकी ग्राम सभा ने खदान के समर्थन में कोई प्रस्ताव पारित नहीं किया।

जिस प्रस्ताव के आधार पर मंजूरी मिली है वह फर्जी है। इसकी जांच क्यों नहीं होनी चाहिए। वहां एक बार और ग्राम सभा करा लेने में क्या दिक्कत है। अगर पिछली ग्राम सभा सही थी तो इस बार भी प्रस्ताव पारित हो जाएगा।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।