मोतीबाग में 6.50 करोड़ की लागत से होगा स्मार्ट रीडिंग जोन का निर्माण, सीएम ने किया भूमिपूजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज स्मार्ट सिटी मिशन के स्मार्ट रीडिंग जोन का भूमिपूजन किया। राजधानी के मोतीबाग में 6.50 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा। दो मंजिला भवन के के रूप में इस रीडिंग जोन का निर्माण किया जाएगा।

बता दें कि शहर के मध्य बनने वाले इस रीडिंग जोन में 600 से अधिक विद्यार्थियों को पढ़ने की सुविधा मिलेगी। मिली जानकारी के अनुसार इस रीडिंग जोन में विद्यार्थियों को वाई-फाई, लेन सहित सभी तरह की आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही दिव्यांग छात्रों के लिए आधारतल पर ही पढ़ने की सुविधा रहेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  गेंदा फूल की खुशबू से महक रहा महिलाओं का जीवन

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।