रमेश बैस
image source :google

रायपुर। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेशन बैस 4 दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की राजनीति में लौटने की चर्चाओं को लेकर बड़ा बयान दिया है।

उनका कहना है कि वह छत्तीसगढ़ की राजनीति में नहीं लौट रहे हैं। उनके बारे में गलत प्रचार किया जा रहा है। वहीं राज्यपाल बैस ने पूर्व सांसद नंदकुमार साय के कांग्रेस प्रवेश पर भी कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उन्होंने मीडिया से कहा कि वो सक्रिय राजनीति से अभी दूर हैं।

बता दें कि रमेश बैस चार दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे हैं। वो अपने गृहग्राम चंदखुरी में श्रीरामचंद जी स्वामी मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे। यह उनका पारिवारिक कार्यक्रम है, लेकिन इसमें प्रदेश भाजपा के तमाम प्रमुख नेता, और पदाधिकारी रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  डॉ. ऋतु वर्मा बनी राज्य नवाचार आयोग की उपसचिव, आदेश जारी…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।