रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रेसनोट जारी किया है। ईडी की जांच में खुलासा हुआ है कि सौम्या चौरसिया को करीब 115.5 करोड़ रुपये मिली थी।

ईडी के अनुसार, डिजिटल रिकॉर्ड, जब्त दस्तावेज और लिखित बयानों से साबित होता है कि सौम्या चौरसिया गिरोह के प्रमुख सदस्यों के बीच समन्वयक की भूमिका निभा रही थीं और अवैध धन के सृजन व मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थीं। उन्हें 16 दिसंबर को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया गया और अदालत ने 19 दिसंबर तक ईडी रिमांड पर भेजा है। मामले में आगे की जांच जारी है।

ईडी द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया कि जांच में यह खुलासा हुआ है कि सौम्या चौरसिया को लगभग 115.5 करोड़ रुपये की अपराध आय प्राप्त हुई थी। डिजिटल साक्ष्यों, जब्त दस्तावेजों और लिखित बयानों से यह प्रमाणित हुआ है कि वे शराब सिंडिकेट की सक्रिय सहयोगी थीं।

See also  बड़ी खबर- हिमाचल में उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की लिस्ट में भूपेश बघेल शामिल, सिद्धू, चन्नी और कन्हैया भी करेंगे प्रचार

जांच एजेंसी के अनुसार, सौम्या चौरसिया सिंडिकेट के प्रमुख सदस्यों के बीच मुख्य समन्वयक और मध्यस्थ की भूमिका निभा रही थीं। इसके अलावा, बरामद चैट्स से यह भी सामने आया है कि वे शराब सिंडिकेट की प्रारंभिक योजना में शामिल थीं और अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी और निरंजन दास की एक्साइज विभाग में नियुक्तियों में सहायता कर रही थीं।

इस मामले में ईडी पहले ही अनिल टुटेजा (पूर्व IAS), अरविंद सिंह, त्रिलोक सिंह ढिल्लों, अनवर ढेबर, अरुणपति त्रिपाठी (ITS), कवासी लखमा (पूर्व आबकारी मंत्री) और चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर चुकी है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।