बिलासपुर। जिले की एसएसपी ने आपसी विवाद में एसआई (SI) और एएसआई (ASI ) को लाइन अटैच कर दिया है। बताया जा रहा है कि बिलासपुर SSP पारुल माथुर ने SI (Sub-inspector) मिलन सिंह और ASI (Assistant Sub-Inspector) भरत राठौर जो जिले के तारबाहर थाने में पदस्थ थे उन्हें लाइन अटैच कर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार बीते कई दिनों से थाने में विवाद और मारपीट का मामला गहराया हुआ था। इसकी शिकायत मिलते ही मामले को संज्ञान में लिया गया। एसएसपी पारुल माथुर ने बताया कि दोनों अधिकारियों को लाइन अटैच कर दिया गया है और ASP सिटी को विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।

देखिये VIDEO:

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।