टीआरपी डेस्क। राउरकेला स्थित बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में रविवार को हॉकी इंडिया पुरुष लीग की क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान भी शामिल हुईं। सारा का डांस परफॉर्मेंस देखने के लिए उनके लाखों फैंस स्टेडियम के बाहर उमड़ पड़े, लेकिन भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सारा के स्टेडियम में प्रदर्शन के दौरान, प्रशंसक अपनी जगह पाने के लिए बेताब हो गए। जहां एक ओर सारा को देखने के लिए लोग उत्साहित थे, वहीं दूसरी ओर टिकट होते हुए भी कई दर्शकों को एंट्री नहीं मिल पाई, जिससे गुस्साए लोगों ने दीवारें फांदने और गेट तोड़ने का प्रयास किया।

स्थिति बिगड़ने के बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे भीड़ को तितर-बितर किया जा सका। इस दौरान दर्जनों लोग घायल हुए, जिनमें से तीन को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

क्लोजिंग सेरेमनी में देश-विदेश की हॉकी टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन भगदड़ और हंगामे के कारण पूरे इवेंट का माहौल खराब हो गया। प्रशासन को स्थिति संभालने में मुश्किलें आईं, और इवेंट का रंग कुछ फीका पड़ गया।

See also  कोरोना सघन सामुदायिक सर्वे अभियान: रायपुर में 1863 टीम के 4677 सदस्य करेंगे 4,91,097 घरों का सघन सामुदायिक सर्वे

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।